dharma sangrah
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Yo Yo Honey Singh spends nearly 8 hours a day composing his next Album

नए म्युजिक अलबम को आठ घंटे रोजाना दे रहे हैं हनी सिंह

यो यो हनी सिंह
यो यो हनी सिंह एक ट्रेंडसेटर रहे हैं। आजकल हर दिन वह करीब 8 घंटों तक अपने नए म्यूजिक एलबम पर मेहनत कर रहे हैं। अपने स्टूडियों में वे आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे रहते हैं। 
 
'राइज़ और शाइन' नाम के इस एलबम के लिए सिंह हर दिन म्यूज़िक बनाने और गीत लिखने के लिए कई घंटों तक जुटे रहते हैं। सिंह का  पिछला हिट गाना 'धीरे धीरे' यूट्यूब पर सभी रिकॉर्ड तोड़कर 200 मिलियन बार देखा जा चुका है। 
 
सिंह के पार्टी गाने, जैसे हाई हिल्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेज़ी बीट और अन्य कई, जमकर पसंद किए गए हैं। हनी सिंह के फैंस उनके संगीत का बैचेनी से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से हनी सिंह नए एलबम की तैयारियों में जुटे हैं, कहा जा सकता है कि यह फिर से संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाला है। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली रितिक और देवसेना दीपिका