शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Yo Yo Honey Singh bags a prestigious PTC Punjabi Film Award 2016 for Zorawar
Written By

हनी सिंह को मिला बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड

Yo Yo Honey Singh
इंडियन म्युजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले यो यो हनी सिंह को पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स 2016 में बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'ज़ोरावर' के गाने 'रात जश्न दी' के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला। यह फिल्म हिट रही थी और गाने भी बेहद पसंद किए गए थे। 
 
ज़ोरावर के जोरदार संगीत के लिए हनी सिंह को काफी तारीफ मिली थी। सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से हनी अभिभूत हो गए थे और पुरस्कार पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
 
पॉप म्युजिक का पर्याय माने जाने वाले हनी सिंह के गाने पिछले कुछ वर्षों में खूब सुने गए। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट आज भी सुने जाते हैं। 
ये भी पढ़ें
सिर्फ 40 करोड़... और बन जाएगा बाहुबली 2 का एक और रिकॉर्ड