क्या अक्षय कुमार दिल्ली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां सेलिब्रिटीज पर नजर दौड़ा कर उन पर चुनाव लड़ने के लिए डोरे डालना शुरू कर देती है। अक्सर उन हीरो/हीरोइन को ऑफर दिया जाता है जिनका फिल्मी करियर अब अस्त होने को है या उन क्रिकेटर को चुनाव लड़ने के लिए कहा जाता है जो रिटायर हो चुके हों। इसी कड़ी में खबर है कि अक्षय कुमार इस बार चुनाव लड़ सकते हैं।
खबर है कि दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा अक्षय कुमार के नाम पर विचार कर रही है। हालांकि इस बारे में ऑफिशयल जानकारी अब तक नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय को भाजपा चुनाव लड़वा कर चौंका सकती है।
गौरतलब है कि अक्षय के भाजपा से मधुर संबंध रहे हैं। उनका झुकाव भी भाजपा की ओर नजर आता है। फिलहाल उनका करियर ठीक नहीं चल रहा है और उनकी पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप हुई हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और वे एक हिट के जरिये फिर रेस में आ सकते हैं। संभव है कि अक्षय इस बार चुनाव न लड़ते हुए अगली बार लड़ें।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें