• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is priyanka chopra sister in law neelam upadhyay details about the actress
Last Updated : गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (16:28 IST)

कौन हैं प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय? सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

who is priyanka chopra sister in law neelam upadhyay details about the actress - who is priyanka chopra sister in law neelam upadhyay details about the actress
Neelam Upadhyaya: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय संग रोका किया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रियंका भी अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के संग भारत आई हुई थीं। 
 
सिद्धार्थ चोपड़ा काफी समय से नीलम उपाध्याय को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ जहां एक प्रोड्यूसर हैं वहीं नीलम साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह मुख्य तौर पर तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। 
 
नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 को हुआ था। नीलम ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म 'मिस्टर 7' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'उन्नोडु ओरु नाल' और 'तमाशा' से मिली। 
 
नीलम उपाध्याय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 24k फॉलोअर्स है। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर करती हैं।
बता दें कि नीलम उपाध्याय से पहले सिद्धार्थ चोपड़ा साल 2014 में कनिका माथुर संग सगाई की थी। 2015 में दोनों गोवा में शादी भी करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही सिद्धार्थ ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद 2019 सिद्धार्थ का रोका इशिका कुमार संग हुआ था। लेकिन बाद में यह रिश्ता भी टूट गया। 
 
ये भी पढ़ें
बड़े मियां छोटे मियां को सेंसर बोर्ड से मिला यूए सर्टिफिकेट, इतने मिनट है फिल्म का रनटाइम