1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aarti Chabria expecting her first child drops video flaunting baby bump

41 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं आरती छाबड़िया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

आरती आखिरी बार साल 2013 में रिलीज पंजाबी फिल्म 'व्याह 70 किमी' में नजर आई थीं।

Aarti Chabria Pregnancy
Aarti Chabria Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आरती ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के विशारद बिदासी संग गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के बाद आरती भी शिफ्ट हो गईं। 
 
वहीं अब शादी के पांच साल बाद आरती छाबड़िया मां बनने जा रही हैं। आरती 41 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में आरती ने इंस्टाग्राम पर अपना मैटरनिटी शूट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में लिखा, यही वह जगह है जहां मैं रही हूं... सृजन, पोषण और अपने जीवन की सबसे खूबसूरत वास्तविक जीवन भूमिका में विकसित होने पर ध्यान केंद्रित करने वाले सर्वोत्तम महीनों का आनंद ले रही हूं।
 
बता दें कि आरती और विशारद ने 23 जून, 2019 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। विशारद बीडासी ऑस्ट्रेलिया में स्थित कंपनी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आरती आखिरी बार साल 2013 में रिलीज पंजाबी फिल्म 'व्याह 70 किमी' में नजर आई थीं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लव सेक्स और धोखा 2 के पहले गाने कमसिन कली का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगा रिलीज