1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did urvashi rautela height shame rishabh pant while doing matrimonial ad actress clarifies

क्या उर्वशी रौटेला ने उड़ाया ऋषभ पंत की हाइट का मजाक? एक्ट्रेस ने दी सफाई

Urvashi Rautela Rishabh Pant controversy
Urvashi Rautela : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच नोंक-झोंक की खबरें बीते दिनों खूब वायरल हुई थी। यह सब तब शुरू हुआ था जब उर्वशी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने आरपी नाम के एक शख्स को होटल की लॉबी में पूरी रात इंतजार करवाया था। 
 
लोगों को लगा की उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम लिया है। इसके बाद उर्वशी और ऋषभ के बीच इंस्टाग्राम वॉर भी शुरू हो गया था। हालांकि बाद में उर्वशी ने ऋषभ से माफी भी मांगी थी। लेकिन अब एक बार फिर उर्वशी रौटेला पर ऋषभ पंत का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। 
 
उर्वशी रौटेला का एक मेट्रोमोनियल एड वायरल हो रहा है। इसे देखर लग रहा है कि एक्ट्रेस एक बार फिर ऋषभ पंत को लेकर ही बातें कर रही हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उर्वशी क्रिकेटर की हाइट का मजाक उड़ा रही हैं। इस एड में वह कहती हैं, 'मैं तमाम लोगों से मिली, जिनमें बिजनेसमैन, एक्टर और कुछ क्रिकेटर्स भी हैं और इनमें से कई तो ऐसे हैं जो मेरी हाइट के नहीं हैं।'
 
हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके सफाई दी है। उर्वशी का कहना है कि एड में जो भी दिखाया है वो केवल स्क्रिप्ट का हिस्सा था। उन्होंने कहा, 'ये ब्रांड की कॉमन स्क्रिप्ट है, न कि किसी की ओर डायरेक्ट इशारा, पॉजिटिविटी फैलाओ। जिम्मेदार होने के नाते मैं समझती हूं कि ब्रैंड के एंबैसडर के रूप में लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।'
 
उर्वशी रौटेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'लव डोज 2.0' में नजर आई थीं। उर्वशी जल्द ही जेएनयू, वेलकम 3, एनबीके109 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान के साथ IPL मैच देखना क्यों पसंद नहीं करतीं जूही चावला? बोलीं- सारा गुस्सा मुझ पर...