सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना कैफ को मिला था बड़े मियां छोटे मियां का ऑफर, इस वजह से नहीं बनी बात
- हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें हुआ रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने लूटी महफिल
- सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर तलाक की याचिका मंजूर, पत्नी पर लगाया क्रूरता का आरोप
- 14 साल की उम्र में जया प्रदा को मिला था पहला ब्रेक, मिली थी इतनी फीस
- Chandu Champion के लिए कार्तिक आर्यन ने सीखी मराठी भाषा, 14 महीनों तक किया बोलचाल पर काम
Taapsee Pannu and Mathias Boes wedding video goes viral
वीडियो में तापसी रेड कलर का हैवी वर्क वाला सूट पहने ब्राइडल एंट्री लेती दिख रही हैं
Taapsee Pannu Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि तापसी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड माथियास बो संग गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि इस बारें में एक्ट्रेस ने कोई पुष्टि नहीं की है।
वहीं अब सोशल मीडिया पर तापसी और माथियास की शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तापसी रेड कलर का हैवी वर्क वाला सूट पहने ब्राइडल एंट्री लेती दिख रही हैं। रेड चादर के नीचे तापसी पंजाबी टप्पे 'इत्थे प्यार दी पूछ कोई ना, तेरे नाल नइयो बोलना' की धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Taapsee Pannu wedding video pic.twitter.com/5yc0SKMxG1
— Digital Gabbar Hindi (@digitalgabbarhi) April 3, 2024
तापसी नाचते हुए स्टेज पर जाती हैं और अपने दूल्हे राजा माथियास को गले लगा लेती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। इसके बाद कपल डांस करने लगता है। तापसी पन्नू ने अपने वेडिंग लुक को लाल चूड़ा, गोल्डन कलीरे और ब्लैक सनग्लासेज के साथ पूरा किया है।
वीडियो के आखिरी में माथियास फूलों से सजी साइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तापसी पन्नू ने पंजाबी रीति-रिवाज संग शादी की है।
तापसी पन्नू और बैडमिंटन प्लेयर माथियास बो पिछले करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन समारोह में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने 23 मार्च 2024 को शादी रचाई है।
