1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay leela bhansali web series heeramandi new song tilasmi bahein

sanjay leela bhansali web series heeramandi new song tilasmi bahein

गाने में सोनाक्षी सिन्हा बेहद आकर्षक अवतार में दिखाई दे रही है

Web Series Heeramandi The Diamond Bazaar
Heeramandi New Song: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल नजर आने वाली हैं। सीरीज की कहानी उस दौर की है, जब तवायफ भी रानियों की तरह रहती थीं। 
 
बीते दिन 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स ने इस सीरीज का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिलीज कर दिया है। गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। 
 
गाने में सोनाक्षी सिन्हा बेहद आकर्षक अवतार में दिखाई दे रही है। गाने में सोनाक्षी फरीदन के रोल में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही हैं। गाने में अदिति राव हैदरी की भी झलक दिखाई दे रही है। 'तिलस्मी बाहें' को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल एएम तुराज ने लिखे हैं।
 
'हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार' वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, 'हीरामंडी' 'कोठों' में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है। यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आपको हंसा देगा प्रेमी-प्रेमिका का यह मजेदार चुटकुला: संगीत की ताकत!