1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is aryan khan dating brazilian actress larissa bonesi

ब्राजीलियन एक्ट्रेस पर आया आर्यन खान का दिल, जानिए कौन है लैरिसा बोन्सी?

लैरिसा ने आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की है

Aryan Khan Girlfriend
Aryan Khan Girlfriend: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। आर्यन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर छाए हैं। खबरें आ रही है कि आर्यन ब्राजीलियन एक्ट्रेस-मॉडल लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर आर्यन का नाम लैरिसा संग जुड़ रहा है। दोनों को एक इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया। इसके बाद दावा किया गया कि दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के परिवार को भी फॉलो करते हैं। 
 
लैरिसा ने आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की है। लैरिसा और उनकी मां हाल ही में मुंबई आई थीं। इस दौरान आर्यन ने लैरिसा की मां को D'YAVOL X जैकेट भी गिफ्ट में दी। इससे दोनों की डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई। 
 
हालांकि आर्यन खान और लैरिसा के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं हैं। बता दें कि लैरिसा फिल्म 'देसी बॉयज' के गाने 'सुबह होने न दे' में डांस कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तीन बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, जानिए खास बातें...