1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. complaint filed against singer jazzy b for using derogatory lyrics in song

complaint filed against singer jazzy b for using derogatory lyrics in song

पंजाब महिला आयोग ने इस गाने पर एक्शन लेते हुए शिकायत दर्ज कराई है

Punjabi singer Jazzy B
Punjabi singer Jazzy B: मशहूर पंजाबी सिंगर जैजी बी अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने 'मड़क शौकीनां दी' को लेकर विवाद छिड़ गया है। गाने में महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगा है। 
 
पंजाब महिला आयोग ने इस गाने पर एक्शन लेते हुए शिकायत दर्ज कराई है और पंजाब पुलिस से इस मामले में एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है। 
 
'मड़क शौकीनां दी' गाने के लिरिक्स जैजी बी ने लिखे हैं। म्यूजिक अमन हायर का है। ये सॉन्ग 10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और अब तक इसे 3,909,588 व्यूज मिल चुके हैं। 
 
गाने में जैजी बी ने महिलाओं के‍ लिए 'भेड़' शब्द का इस्तेमाल किया है। इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। कई जगह जैजी बी के पुतले भी फूंके गए हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मोहिना कुमारी दूसरी बार बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म