1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Adah Sharma Wore Her Grandmothers Saree Worth Rs 15

300 करोड़ी फिल्म की हीरोइन अदा शर्मा ने पहनी 15 रुपए की साड़ी, सभी हुए हैरान

Adah Sharma saree
Adah Sharma saree: फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सक्सेस के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की लोकप्रियता में जबदस्त इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद अदा वेब सीरीज 'सनफ्लावर सीजन 2' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आईं। वहीं अब वह अपनी साड़ी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 
हाल ही में अदा शर्मा पीच और ऑरेंज कलर की साड़ी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने स्नीकर्स कैरी किए थे। इस साड़ी में अदा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जब सभी ने अदा की तारीफ की तो उन्होंने लोगों को बताया कि यह उनकी दादी की साड़ी है और उन्होंने साड़ी की कीमत भी साझा की जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए!
 
अदा शर्मा कहती हैं, साड़ी मेरी नानी की है। इसलिए मेरे लिए यह अनमोल है। आप इसकी कोई कीमत नहीं लगा सकते। लेकिन जब वह छोटी थीं तो उन्होंने इसे 15 रुपए में खरीदा था। उस समय 15 रुपए की कीमत बहुत ज्यादा थी। मुझे अपनी पाती (नानी) की साड़ियों के साथ अपनी टीशर्ट के साथ ब्लाउज पहनना पसंद है।
 
अदा शर्मा अगली बार एक इंटरनेशनल फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने अपने प्रशंसकों से यह भी वादा किया है कि वह और अधिक क्षेत्रीय फिल्में करेंगी। अदा ने एक पशु अस्पताल TOLFA से भी हाथ मिलाया है जो परित्यक्त जानवरों की देखभाल करता है। वह प्रताड़ित हाथियों के पुनर्वास के लिए भी काम कर रही हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तापसी पन्नू ने डांस करते हुए ली मंडप में एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग वीडियो