बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाना भारी पड़ गया। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर पुलिस ने उनका 500 रुपए का चालान काट दिया। दरअसल विवेक ओबेरॉय ने 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक पर पत्नी को घुमाते नजर आ रहे हैं।
ऐसे में मुंबई पुलिस ने विवेक पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाया था। अब मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर विवेक ओबेरॉय ने मजेदार रिएक्शन दिया है।
Pyaar humein kis mod pe le aaya!Nikle they nayi bike par hum aur hamari jaan, bina helmet ke kat gaya chalaan!Riding without a helmet?Mumbai police will do a checkmate!Thank u @mumbaipolice for making me realise that safety is always most important. Be safe,Wear a helmet & a mask
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 20, 2021
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान। बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के सवारी? मुंबई पुलिस चेकमेट करेगी। मुंबई पुलिस का ये बताने के लिए धन्यवाद कि सेफ्टी हमेशा सबसे जरूरी होती है। सुरक्षित रहें। हेलमेट और मास्क पहनें।'
Was just a small Valentines Day gift of safety from us to you @vivekoberoi #SaathiyaOfSafety #WearAHelmet #MaskIsMust pic.twitter.com/uz6H64OGn5
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) February 20, 2021
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने भी जवाब देते हुए लिखा है, 'ये हमारी तरह से आपके लिए (विवेक ओबेरॉय) एक छोटा सा वैलेंटाइन डे गिफ्ट था।'
शुक्रवार को मुंबई पुलिस को सोशल एक्टिविस्ट डॉ बीनू वर्गीस द्वारा ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय का बिना हेलमेट के बाइक चलाने की शिकायत मिली। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। विवेक ओबेरॉय पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप भी लगा है। विवेक और उनकी पत्नी ने मास्क भी नहीं लगाया था।