1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virushka kissing on newyork street

न्यूयॉर्क की सड़कों पर सीक्रेट किस करते नज़र आए विरुष्का

विरुष्का
फैंस के लिए विरुष्का अब तक के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक है। ये स्वीट कपल भी एक-दूसरे को अपना प्यार दिखाने से नहीं चूकते। 
 
शादी और हनीमून के बाद दोनों अपने-अपने कामों में लग गए हैं। विराट फिलहाल साउथ अफ्रिका के खिलाफ मैच खेल रहे हैं, वहीं अनुष्का फिल्म परी और ज़ीरो में लगी हुई हैं। 
 
हाल ही में विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो बेहद ही प्यारी है और फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं। 
 
इसमें विरुष्का सीक्रेट किस कर रहे हैं। यह न्यूयॉर्क की है जब अनुष्का, संजय दत्त की बायोपिक की शूट के लिए वहां गई हुई थीं। इसके बैकग्राउंड में एक कपल एक-दूसरे को किस कर रहा है। और वहीं विरुष्का भी उसी तरह से किस कर रहे हैं। इस पोस्ट पर विराट ने कैप्शन लिखा माई वन एंड ओनली। 
 
सबसे क्यूट यह बात हुई कि अनुष्का ने इसका रिस्पॉन्स दो जगह दिया। अनुष्का ने पहले फोटो पर कमेंट किया आई मिस यू टू माई लव। इसके बाद वही पिक्चर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डीपी बनाई। दोनों का यह प्यार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
अगला लेख
आईब्रो ही कटवा ली फातिमा ने