छावा एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, फैंस को दी खुशखबरी
बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह इन दिनों 'छावा' और 'जाट' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। 'छावा' में विनीत ने कवि कलश का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं अब विनीत कुमार सिंह के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने जा रही है।
विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को खुद विनीत ने फैंस संग शेयर किया है। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
विनीत ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग कई तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में रुचिरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'नया जीवन और आशीर्वाद! ब्रह्मांड से, प्यार के साथ... बेबी जल्द ही आ रहा है!! नमस्ते, लिटिल वन! हम आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए विनीत कुमार सिंह ने कहा, ये टाइम हम दोनों के लिए बेहद कीमती है। हम बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के साथ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हमारे लिए नया है और मैं हर पल के लिए वहां रहना चाहता हूं।
एक्टर ने कहा, मैं अपनी वाइफ का ख्याल रखने की कोशिश करता हूं। जल्दी काम खत्म करके घर आ जाता हूं और मैंने उसके संग समय बिताने का फैसला किया है। मैं डाक्टर के पास उनके साथ जाता हूं और जुलाई में डिलीवरी के बाद पैटरनिटी लीव पर जाने का प्लान कर रहा हूं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना है।....
और पढ़ें