1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay varma goes to rishikesh after recovering from covid

बिजी शेड्यूल से विजय वर्मा ने खुद के लिए निकाला समय, ऋषिकेश का किया रुख

Vijay Varma
प्रोजेक्ट्स की एक दिलचस्प लाइनअप के साथ, विजय वर्मा पिछले एक साल से शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं और अब उन्होंने कोविड से ठीक होने के बाद ऋषिकेश में एक योग रिट्रीट में रिजुविनेट होने के लिए एक छोटा ब्रेक लिया है। 

 
अपने हेल्थ हॉलिडे के बारे में बात करते हुए, विजय कहते हैं, शूटिंग के एक बहुत व्यस्त वर्ष के बाद, मैंने ऋषिकेश का रुख किया, जिसकी मुझे बहुत आवश्यकता थी। मैं यहां की शांति से मंत्रमुग्ध हूं। एक योगा रिट्रीट सबसे अच्छा उपहार था जो मैं खुद को कोविड डिस्ट्रेस के बाद दे सकता था। 
 
उन्होंने कहा, लगभग 2 वर्षों के बाद मुझे सहज होने का मौका मिला और मैं सच में इस ब्रेक का उपयोग करके अपने शरीर को रिचार्ज करने और रिस्टोर करने और हेक्टिक शेड्यूल व लाइफ में वापस आने से पहले अपने साथ समय बिताने का आनंद ले रहा हूं।
 
ऋषिकेश से सोशल मीडिया पर अभिनेता की मजेदार तस्वीरें देख सकते हैं जहां उन्हें शाम की आरती में भाग लेते और ऋषिकेश की सर्दियों का आनंद लेते देखा जा सकता है। बनारस, मुंबई और राजस्थान में बैक टू बैक शूट शेड्यूल के एक साल के बाद, विजय वर्मा आखिरकार खुद के लिए वक़्त निकालने में सफ़ल रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा के पास प्रोजेक्ट्स की एक दिलचस्प लाइनअप है, जिसमें आलिया भट्ट के साथ 'डार्लिंग्स', सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'फॉलन', नुसरत भरुचा और सनी कौशल के साथ 'हुडदंग' और सुमित सक्सेना द्वारा वायाकॉम का अनटाइटल्ड प्रॉजेक्ट शामिल है।
अगला लेख
क्रिकेटर महेदी हसन ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल में मनाया विकेट लेने का जश्न!