संगीत जगत से दुखद खबर आई सामने, शास्त्रीय गायक पंडित संजय राम मराठे का निधन
photo credit : Social Media
शास्त्रीय गायक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंडित संजय राम मराठे को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार रात को अंतिम सांस ली।
ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जाकिर हुसैन के बाद अब पंडित संजय राम के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े बेटे थे।
पंडित संजय राम मराठे ने हारमोनियम और अपनी मधुर आवाज से दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। पंडित संजय राम मराठे सगीत भूषण पंडित राम मराठे के सबसे बड़े बेटे थे।

