1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vikrant Massey told the reason for taking a break from the film industry

विक्रांत मैसी ने बताई फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह

Vikrant Massey
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने बीते दिनों अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया था। वहीं अब‍ विक्रांत मैसी ने 'एजेंडा आजतक 2024' में फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह बताई है। 
 
विक्रांत ने सेशन 'ना टायर्ड, ना रिटायर्ड, 12वीं फेल, हीरो पास' में अपने फिल्मी करियर, फैमिली लाइफ और बच्चे को लेकर बातचीत की। विक्रांत से उनकी एक्टिंग छोड़ने वाली पोस्ट सवाल पूछा गया। क्यों वो करियर पीक पर रीस्टार्ट करना चाहते हैं? क्या इसके पीछे कोई प्रेशर है या सोशल मीडिया ट्रोलिंग?
 
विक्रांत मैसी ने बताया वे खुद को बॉर्डर लाइन इंट्रोवर्ट मानते हैं। सोशल मीडिया पर मजबूरी में आते हैं। रिटायरमेंट पोस्ट पर विक्रांत ने कहा, जब मैंने ये पोस्ट डाला उसके अगले दिन मैं पीएम और पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने वाला था। एक साधारण परिवार से आने वाले लड़के ने, जिसने बस एक्टिंग करनी चाही, भले ही कोई भी रोल हो, उसने अपने जीवन में इतना बड़ा दिन देखा. क्या इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा उसपर। 
 
उन्होंने कहा, मैंने अगले दिन कहा कि ये मेरे करियर का हाईएस्ट पॉइंट है, पीएम और पूरी कैबिनेट के साथ बैठकर फिल्म देख रहा हूं। 11 सालों में जबसे वो पीएम बने हैं बस मेरी फिल्म देखी है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
 
विक्रांत मैसी ने बताया, मेरे मन में बस यही विचार आया अब कैसे खुद को बेहतर करूं। साथ ही पर्सनल रीजन भी थे। इसी साल मेरे बेटा हुआ। बिजी होने की वजह से बेटे, पत्नी, पेरेंट्स संग समय नहीं बिता पा रहा हूं। जब वो पहली बार चला तो मेरे पास फोटो आई। तब एहसास हुआ क्या ही फायदा इतना सब करके, जब बेटा तुम्हारा हाथ पकड़कर न चल सकेस उस वक्त मैंने बतौर एक्टर, पति, बेटा, पिता होने के नाते सभी चीजों को सोचकर वो पोस्ट किया था। 
 
विक्रांत ने कहा, मुझे लगा इससे ज्यादा इस देश में बतौर एक्टर मैं क्या ही कर सकता हूं। यहां से तो बेहतर ही होना पड़ेगा। मैं चाहता हूं लोगों को मैं अपने काम से खुश करूं। बस यही चाहता हूं और बेहतर बनने के लिए रीस्टार्ट करूं। विक्रांत ने बताया उन्होंने पिछले साल 280 दिन शूट किया था। वो कहते हैं- जो जिंदगी जीने का सपना देखा वो मिला, लेकिन उसे जियो तो सही। वो दमदार वापसी करेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
भगदड़ में घायल बच्चे को लेकर अल्लू अर्जुन ने जताई चिंता, बताया अभी तक क्यों नहीं की मुलाकात