1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer film pushpa 2 the rule box office collection

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का नहीं थम रहा तूफान, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन में किया इतना कलेक्शन

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection
Pushpa 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' रिलीज के दिन से ही रिकॉर्डतोड कमाई कर रही है। पुष्पा राज बनकर अल्लू अर्जुन ने फिर से तहलका मचा दिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' की स्पेशल स्क्रींनिग 4 दिसंबर को हुई थी। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल', 5 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। 'पुष्पा 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने महज 11 दिनों में ही पैसों का ढेर लगा दिया है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।
 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'पुष्पा 2 : द रूल' ने सभी भाषा मिलाकार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 
 
माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया है कि 'पुष्पा 2 : द रूल' ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1292 करोड़ की कमाई कर ली है। 'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। 
 
इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। मेकर्स ने 'पुष्पा 3 : द रैम्पेज' की घोषणा भी कर दी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तबला वादक ही नहीं, शानदार एक्टर भी थे जाकिर हुसैन, इन फिल्मों में आए थे नजर