सम्बंधित जानकारी
- क्या करण जौहर कर रहे हैं इस डिजाइनर को डेट?
- अक्षय कुमार के साथ 9 साल बाद फिर काम कर उत्साहित हैं कैटरीना कैफ
- सलमान खान की ख्वाहिश प्रियंका चोपड़ा करें उनकी इस फिल्म का प्रमोशन
- शुभ मंगल सावधान के सीक्वल में आयुष्मान खुराना के साथ नजर नहीं आएंगे राजकुमार राव
- फिल्म सुहाग की शूटिंग के दौरान मूर्ति के पीछे छिपकर यह काम करती थीं रेखा
डांस पर आधारित एक और फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के हाथ एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। इससे पहले वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी।
इस फिल्म में वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटी शो 'वर्ड ऑफ डांस' में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे।
इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पीछे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है।
शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरू कर दिया है। शैलेंद्र द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे। वरुण जल्द ही उनकी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। किंग युनाइटेड ग्रुप भी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का हिस्सा है।
