शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. is karan johar dating fashion designer prabal gurung
Written By

क्या करण जौहर कर रहे हैं इस डिजाइनर को डेट?

Karan Johar
बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर के हाल ही में 47वां जन्मदिन था। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज ने उन्हें बधाईयां दीं। लेकिन डिजाइनर प्रबल गुरंग की खास बधाई के बाद करण और उनके बीच रिलेशनशिप की चर्चा तेज हो गई है।


दरअसल, जाने-माने फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने करण जौहर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो में प्रबल और करण एक-दूसरे के साथ पोज क्लिक करवाते दिख रहे हैं। प्रबल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर करण के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार किया तो डरना क्या। हैपी बर्थडे करण।
 
इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ये सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या करण और प्रबल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि करण ने इस पोस्ट को देखते ही मजेदार रिप्लाई किया और लिखा, 'खुद पर कंट्रोल रखो भैया।'
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी पिछली दोनों रिलीज फिल्में कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। करण अब अपनी अगली फिल्म 'तख्त' का डायरेक्शन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें
रजाई और लुगाई का यह चुटकुला पढ़कर आप खूब देर तक हंसते रहेंगे