शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan says priyanka chopra can help in the promotions of bharat
Written By

सलमान खान की ख्वाहिश प्रियंका चोपड़ा करें उनकी इस फिल्म का प्रमोशन

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।


हालांकि पहले लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन ऐन टाइम पर उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान कई बार फिल्म छोड़ने के कारण प्रियंका की आलोचना कर चुके हैं। 
 
सलमान ने अब कहा है कि प्रियंका कम से कम 'भारत' को प्रमोट तो कर ही सकती हैं। सलमान ने कहा कि प्रियंका अभी फिल्म में नहीं हैं लेकिन उन्हें इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार के साथ 9 साल बाद फिर काम कर उत्साहित हैं कैटरीना कैफ