1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan called sonakshi sinha as bhabhi

वरुण ने सोनाक्ष‍ी को कहा- भाभी, क्या कर रही हैं आदित्य रॉय कपूर को डेट!

Varun Dhawan
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी इस मल्टीस्टारर फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आएंगी। इसी बीच सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।
 
हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। सोनाक्षी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मिरर ऑन द वॉल। सोनाक्षी की इस तस्वीर पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, भाभी। वरुण के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, उफ्फ.. क्या तुम चुप रहोगे। 
 
वरुण के इस कमेंट से कयास लगाने शुरू हो गए है कि आखिर उन्होंने सोनाक्षी को भाभी क्यों बुलाया? क्या वे फिल्म कलंक में वरूण की भाभी का रोल निभाने जा रही हैं या फिर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही है? आदित्य के साथ सोनाक्षी का नाम जुडने के वजह यह है कि हाल ही में कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने कहा था कि सोनाक्षी को आदित्य को डेट करना चाहिए।
 
कुछ समय पहले सोनाक्षी ने भी कहा था कि वह आदित्‍य रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर सुपर एक्‍साइटेड हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा का नाम हमेशा से ही बंटी सचदेव के साथ लिया गया। हालांकि सोनाक्षी और बंटी दोनों में से किसी ने भी रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की भी खबर आई थी।
अगला लेख
फैन ने आलिया को कहा- आलिया कपूर, दिया मजेदार जवाब