सम्बंधित जानकारी
- क्या आपने मिस कर दी 'रामलीला' की शादी की तस्वीरें? यहां है पूरी जानकारी..
- सुनील शेट्टी के बेटे अहान की धमाकेदार एंट्री फाइनल, आरएक्स 100 का रीमेक
- खूबसूरती के मामले में श्रीदेवी की बेटी को पीछे छोड़ती है मिथुन चक्रवर्ती की बेटी, देखिए फोटो
- टाइगर श्रॉफ की बॉडी देख रह जाएंगे दंग, रितिक को टक्कर
- दीपिका और रणवीर की शादी से टूटा इस किरदार का दिल
'मिशन मंगल' की बढ़ रही स्टारकास्ट, विद्या बालन बनेंगी इनकी पत्नी
अक्षय कुमार ने फॉक्स स्टूडियो से तीन फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है जिसमें से पहली फिल्म होगी 'मिशन मंगल'। फिल्म मिशन मंगल की कहानी मंगल ग्रह पर पहुंचने के भारतीय मिशन पर आधारित है। इस फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और फिल्म की स्टारकास्ट बेहद उत्साहित है।
फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, शरमन जोशी, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी होंगे। अब खबर है कि फिल्म में किसकी जोड़ी किसके साथ बनेगी।
अक्षय के अपोज़िट विद्या नहीं हैं। फिल्म में इस स्टारकास्ट के अलावा एक्टर संजय कपूर भी होंगे और विद्या की जोड़ी संजय कपूर के साथ बनाई जाएगी। दोनों पति-पत्नी के किरदार में नज़र आएंगे। दोनों, संजय कपूर और विद्या बालन, पहली बार साथ काम करते नज़र आएंगे।
संजय कपूर इसे लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि वे विद्या के साथ ही अक्षय के साथ भी काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। उनका अक्षय कुमार के साथ एक खास रिश्ता है क्योंकि दोनों एक ही डांसिंग क्लास में जाते थे।
फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और इसके अलावा इसे को-प्रोड्युस कर रहे हैं आर बाल्की।
