1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urvashi Rautelas Leaked Bathroom Video Was Publicity Stunt

Urvashi Rautelas Leaked Bathroom Video Was Publicity Stunt

Urvashi Rautela bathroom video
Urvashi Rautela viral MMS: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला का एक बाथरूम वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस वीडियो में वह बाथरूम के अंदर कपड़े चेंज करते दिखाई दे रही थीं। इसके बाद उर्वशी का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने मैनेजर पर गु्स्सा कर रही थीं। 
 
ऑडियो में उर्वशी अपने मैनेजर से पूछती हैं कि आपने भी वीडियो देखा है? इस पर मैनेजर कहते हैं, हां देखा है और टीम उसे इंटरनेट से हटाने की कोशिश कर रही है। इस पर उर्वशी कहती हैं, मैं समझ नहीं पा रही हूं कि कैसे ये चीजें बाहर आ रही हैं। मैनेजर ने कहा, हां उर्वशी ये बहुत दुखी कर देने वाली सिचुएशन है।
 
इसके बाद मैनेजर उर्वशी से कहते हैं, हम फोन पर इस बारे में बात नहीं करते हैं। इसे होल्ड करते हैं और आप जब 19 जुलाई को वापस आओगे तो बात करते हैं। तो उर्वशी ने पूछा क्यों? मैंनेजर थोड़े से परेशान दिखे और बोले कि समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। जब आप लैंड करेंगी तो मैं आपसे पर्सनली बात करूंगा।
 
इसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या सच में उर्वशी रौटेला का एमएमएस लीक हुआ है या फिर वह किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रही हैं। वहीं अब एक फैन पेज ने उर्वशी के इस वीडियो की सच्चाई का दावा करने की बात कही है। 
 
उर्वशी रौटेला के इस वायरल वीडियो को उनकी अपकमिंग फिल्म 'घुसपैठिया' से जोड़ा जा रहा है। लेटेस्ट वायरल वीडियो थियेटर का है। जिसमें स्क्रीन पर वही वीडियो दिखाई दे रहा है जिसमें उर्वशी कैमरे के सामने कपड़े चेज कर रही हैं। इसके बाद स्क्रीन पर सीक्रेट और घुसपैठिया लिखकर आता है।
 
इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो एमएमएस वायरल हुआ था वो उनकी फिल्म के एक सीन का हिस्सा है। हालांकि इसे लेकर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म 'घुसपैठिया' 9 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
येलो मोनोकिनी पहन शमा सिकंदर ने समंदर किनारे दिखाई हॉट अदाएं