सोशल मीडिया पर रेप की धमकी पर उर्फी जावेद बोलीं- भारत में कोई साइबर कानून नहीं...
उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने अटपटे आउटफिट और फैशन सेंस की वजह से उर्फी ट्रोर्ल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। कई बार उर्फी को ट्रोल करते हुए लोग हद तक पार कर देते है और उन्हें धमकियां देने लगते हैं।
हाल ही में उर्फी ने एक पोस्ट शेयर करके उन्हें मिलने वाली धमकियों और बदतमीती पर बात की है। उर्फी ने बताया कि उन्हें रेप की धमकी, अभद्र भाषा और बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। लेकिन ऐसे समय में उनकी कोई मदद नहीं करता है।
Photo - Instagram
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों और बेबाक बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उर्फी का तरंगी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। उर्फी भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं।

