1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. TVF weekly series Very Parivarik Fourth episode released

TVF weekly series Very Parivarik Fourth episode released

शो की कहानी मॉडर्न डे कपल पर आधारित है

TVF
Very Parivarik: TVF (द वायरल फीवर) एक ऐसा कंटेंट क्रिएटर है जो हमेशा बेहद रिलेटेबल और एंगेजिंग कंटेंट लेकर आता है। इस बार, वह अपना पहले डेली वीकली 'वेरी पारिवारिक' के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। दर्शकों द्वारा हर एपिसोड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलते हुए, ये शो एक-एक कर अपने तीन एपिसोड्स को पेश कर चुका है। 
 
ऐसे में अब मेकर्स ने 'वेरी पारिवारिक' से उसके चौथा एपिसोड को भी आउट कर दिया है। TVF के वेरी पारिवारिक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शो की कहानी मॉडर्न डे कपल पर आधारित है, जो अपने पैरेंट्स के साथ एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं। 
 
इसके पहले तीन एपिसोड को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद, अब मेकर्स ने उसका चौथा एपिसोड भी रिलीज कर दिया है। 'वेरी पारिवारिक' के साथ, टीवीएफ एक बार फिर एक और अनोखी लेकिन पूरी तरह से रिलेट करने वाली भारतीय परिवार की कहानी पेश करने में कामयाब रहा है। इसके पहले TVF परमानेंट रूममेट्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग और ये मेरी फैमिली जैसे शो पेश कर सफलता का स्वाद चख चुका है। 
 
दूसरी तरफ जब बात TVF की आती है तो, यह पंचायत और गुल्लक जैसी सिम्पल लेकिन मिट्टी से जुड़ी कहानियों से लेकर परमानेंट रूममेट्स और वेरी पारिवारिक जैसी अनोखी और रिलेट करने वाली कहानियों को बनाने सफलता हासिल की है। यह कहा जा सकता है कि TVF की कहानियों में अनोखे भारतीय परिवारों को कहानियों का स्वाद होता है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे मुनव्वर फारुकी, वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का टीजर हुआ रिलीज