1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun film pushpa 2 the rule teaser crosses 100m views

इंटरनेट पर छाया अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का टीजर, नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

Pushpa 2 The Rule Teaser
Pushpa 2 The Rule : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। अल्लू अर्जुन का मास जथारा लुक पुष्पा के रूप में एक कमर्शियल धमाकेदार फ़िल्म का वादा करता है। फिल्म के इस जबरदस्त टीजर को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के खास मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने देखते ही देखते डिजिटल की दुनिया में तहलका मचा दिया है।
 
टीजर के सामने आने के बाद, फैंस ही नहीं सेलेब्स भी इसके बारे में चर्चा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में डिजिटल वर्ल्ड में टीजर को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर के रिलीज के चार दिन बाद भी उसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह कम होता हुआ नजर नही आ रहा है। इस तरह से टीजर को अब तक 106 मिलियन बार देखा जा चुका है, और इसके साथ ही यह नंबर 1 पर ट्रेंडिंग कर रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन ने लिखा है, यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड हो रहा है। 108 मिलियन से ज्याद रियल टाइम व्यूज और 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक। #Pushpa2TheRuleTeaser ने पूरे देश को चौंका दिया है।
 
टीजर का हर एक पहलू बेहद ग्रैंड है, और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार किसी को भी दीवाना करने के लिए काफी है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर, और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है।
 
टीजर में फिल्म से जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा जो सम्मक्का सरलम्मा जाथरा के नाम से भी जानी जाती है, यह एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर चलेगा आर माधवन का काला जादू, जानिए कब और कहां रिलीज होगी शैतान!