• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. From cuisine to fond memories how Zareen Khan looks forward to celebrating Eid
Last Modified: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (15:22 IST)

क्यूजीन से लेकर मीठी यादों तक, जरीन खान ने इस तरह मनाई ईद

जरीन खान ने ईद के मौके पर अपनी फेवरेट डिश का खुलासा किया

From cuisine to fond memories how Zareen Khan looks forward to celebrating Eid - From cuisine to fond memories how Zareen Khan looks forward to celebrating Eid
Zareen Khan Eid celebration: दुनियाभर में बीते दिनों ईद धूमधाम से सेलिब्रेट की गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ईद की रौनक देखने को मिली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ईद मनाई। इस साल की ईद उनके लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि उनकी मां की सेहत में पहले से काफी सुधार आया है।
 
जरीन ने साझा किया कि वह अपनी मां द्वारा बनाए गए डिश का स्वाद चखने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बचपन में वह अपनी दादी के हाथ के बने खाने का लुत्फ़ उठाती थीं। जरीन ने बताया कि ईद के मौके पर उन्हें बचपन की सबसे पसंदीदा याद ईदी मिलना है। 
 
उन्होंने यह भी बताया कि उनके चचेरे भाई और वह अपनी ईदियों की तुलना करते थे और जिसके पास सबसे ज्यादा ईदी होती थी, उसकी ईदी मनाते थे। ईद, बिरयानी और शीर खुरमा के साथ कई लैविश क्यूजीन का भी पर्याय है।

ज़रीन ने पहले ईद के 'मेनू' से अपने फेवरेट डिश का खुलासा किया था और साझा किया था कि वह बाकी सभी चीज़ों की तुलना में शीर खुरमा पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि नान के साथ कबाब, मटन या चिकन कोरमा उनकी पसंदीदा डिशेस हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने हाल ही में 'हाउसफुल 2' के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाया, जिसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, असिन और ऋषि कपूर के साथ कई एक्टर्स शामिल थे। उनके पास आगे कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी घोषणा इस साल के अंत में की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे मुनव्वर फारुकी, वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का टीजर हुआ रिलीज