1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Shroff, Disha Patani, Baaghi 2, Girlfriend

टाइगर श्रॉफ इस लड़की के साथ गुपचुप मना रहे हैं छुट्टियां

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ इन दिनों मालदीव में हैं। छुट्टियां मना रहे हैं। बागी 2 की सफलता का जश्न चल रहा है। उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन खोजियों ने भी खबर निकाल ही ली है। खास बात तो यह है कि उनके साथ एक लड़की भी है, जिसके साथ टाइगर छुट्टियां बिता रहे हैं। 
 
टाइगर थोड़े शर्मीले स्वभाव के हैं, लिहाजा उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया वरना दूसरे सितारे तो अपनी हर हरकत की फोटो सोशल मीडिया पर लगाकर पब्लिसिटी बटोरने में उनका विश्वास नहीं है। 
 
सवाल यह है कि टाइगर श्रॉफ किस लड़की के साथ छुट्टियां मना रहे हैं? 

इस लड़की का नाम है दिशा पाटनी। टाइगर की इनसे खास दोस्ती है। कहने वाले तो कहते हैं कि वे टाइगर की गर्लफ्रेंड हैं। दिशा और टाइगर ने बागी 2 में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन दोनों अपनी व्यस्तता के कारण छुट्टियां नहीं मना पाए। अब जाकर मौका मिला है तो वे पहुंच गए मालदीव। 

मालदीव में दोनों ने प्राइवेट आयलैंड रिसोर्ट में एक विला बुक कराया है। इस साल जनवरी में भी यहां पर दोनों साथ आए थे और यह जगह पसंद आई थी। दिशा अपने सुपर हॉट लुक वाले फोटो पोस्ट कर रही हैं, लेकिन टाइगर इन बातों से दूर हैं। 
अगला लेख
ऑफिस में काम के साथ लफंडर दोस्त मुफ्त! मुफ्त! मुफ्त!