1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason sunil grover likes to play female characters onscreen

इस वजह से सुनील ग्रोवर को पसंद है पर्दे पर महिला किरदार निभाना

Sunil Grover
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। उनके दिल में ब्लॉकेज था। एक्टर को पिछले हफ्ते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

 
सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सुनील ग्रोवर को पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाना काफी पसंद है। 
 
 
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कहा था, लोगों को हंसाने के लिए पुरुषों का महिलाओं का किरदार निभाने का ट्रेंड तब तक चलते रहना चाहिए, जब तक ये दर्शकों को पसंद आ रहा है और आप उसे अच्छे से कर रहे हैं। पुरुषों के रूप में जुड़ने से आसान मेरे लिए यह है (महिला किरदार)। इसलिए मैं टीवी पर महिला बनकर आता हूं। मुझे महिला बनना बहुत ज्यादा पसंद है।
 
उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि महिला कलाकारों को भी पर्दे पर पुरुषों का किरदार निभाना चाहिए। मेरे लिए यह महिला या पुरुष जैसा कुछ नहीं है, जब तक आप अच्छे से कर रहे हैं, तब तक दर्शक हंसते रहेंगे। मेरे लिए सिर्फ किरदार मायने रखना है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह महिला का है या पुरुष का।

 
बता दें कि कभी गुत्थी, कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी तो कभी संतोष भाभी बनकर फैंस का मनोरंजन करने वाले सुनील ग्रोवर की राह आसान नहीं थी। शुरुआती समय में सुनील ग्रोवर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। सुनील ग्रोवर की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी। इसका खुलासा खुद सुनील ग्रोवर ने किया था।
 
सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्हें लोकप्रियता कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।
 
सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।  2021 में सुनील ग्रोवर दो वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में नजर आए थे।
अगला लेख
एएल विजय की हॉरर थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस, मार्च में शुरू होगी शूटिंग