रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं 'टिप टिप बरसा' गाने पर डांस, बोली थीं- पापा नहीं मानेंगे... | this reason raveena tandon dont want to do tip tip barsa paani
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस फिल्म में रवीना अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। फिल्म का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी लोगों का फेवरेट गाना है। गाने में रवीना और अक्षय का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।
लेकिन क्या आपको पता है रवीना टंडन इस गाने में काम नहीं करना चाहती थीं। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मोहरा के प्रोडक्शन डिजाइनर और पटकथा लेखक शब्बीर ने इस बात का खुलासा किया था। शब्बीर ने कहा कि रवीना गाना करने की इच्छुक नहीं थी क्योंकि उन्हें लगा कि उनके पिता को यह पसंद नहीं आएगा।
इसपर फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने रवीना से कहा, 'अपने पापा को फिल्म मत दिखाना' (हंसते हुए)! अंत में, वह मान गई।' बाद में यह गाना इतना सुपरहिट हुआ कि इसके कई रीमेक भी बन चुके हैं।
वहीं इस फिल्म के पहली पसंद रवीना नहीं बल्कि दिव्या भारती थीं। दिव्या ने 5 दिन तक फिल्म की शूटिंग भी की थी। एक महीने बाद दिव्या की मुंबई में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। फिर उनकी जगह रवीना ने इस फिल्म में साइन किया।
