शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt write an emotional post after film shamshera flop
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (12:58 IST)

'शमशेरा' की असफलता से संजय दत्त दुखी, बोले- लोग मेहनत की इज्जत नहीं कर रहे...

'शमशेरा' की असफलता से संजय दत्त दुखी, बोले- लोग मेहनत की इज्जत नहीं कर रहे... | sanjay dutt write an emotional post after film shamshera flop
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म में रणबीर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर अहम किरदार में है। लगभग 150 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इस फिल्म की असफलता ने मेकर्स और स्टारकास्ट को निराश कर दिया है।

 
फिल्म में संजय दत्त ने 'दरोगा शुद्ध सिंह' का किरदार निभाया है। फिल्म की असफलता को लेकर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल स्टेटमेंट शेयर किया है।
 
संजय दत्त अपने पोस्ट में लिखा, शमशेरा प्यार का एक ऐसा मेहनत है, जिसे हमने अपना सब कुछ दिया है। यह खून, पसीने और आंसूओं से बनी है, यह एक सपना है, जिसे हम स्क्रीन पर लेकर आए। दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्में बनाई जाती हैं। देर-सबेर हर फिल्म को दर्शक मिल ही जाते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, फिल्म को नफरत करने वाले कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने फिल्म को देखा तक नहीं है। लोग उस मेहनत की इज्जत तक नहीं कर रहे हैं जो हमने इस फिल्म को बनाने में की है। मैं करण की फिल्म मेकिंग की सराहना करता हूं खासकर एक शख्स के तौर पर वह अच्छे इंसान हैं। 
 
संजय दत्त ने लिखा, मेरे चार दशक के करियर में वह सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने कई दिलचस्प किरदार दिए हैं। सफलता और असफलता को परे रखते हुए करण मेरे परिवार की तरह है, उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा एक सम्मान की बात रहेगी। मैं हमेशा उनके साथ हूं।
 
बता दें कि इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने चार साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की है। बड़े सितारे, बड़ा बैनर, बड़ा बजट होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। शमशेरा की असफलता से बॉलीवुड को करारा झटका लगा है।
 
ये भी पढ़ें
विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का नया गाना 'वाट लगा देंगे' रिलीज