1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason rajkummar rao and patralekha skip honeymoon plan

हनीमून पर नहीं जाएंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, इस वजह से कैंसिल किया प्लान

Rajkummar Rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं अब राजकुमार और पत्रलेखा के हनीमून की खबरें सामने आ रही है।

 
खबरों के अनुसार राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने हनीमून को कुछ दिनों के लिए कैंसिल करने के मूड में हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव को 18 नवंबर से अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग शुरू करनी है। अनुभव सिन्हा इस फिल्म की शूटिंग नवंबर और दिसंबर में ही करना चाहते हैं। 
 
वहीं अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए एक्टर काफी एक्साइटेड हैं। इस वजह से राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग छुट्टी मनाने से पहले फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने कहा था, 'मैं अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं। एक ऐसे फिल्म निर्माता के साथ काम करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इस किरदार के लिए मुझे एक कलाकार के रूप में खुद को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाने की जरूरत है। 
 
बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने पंजाब के चंडीगढ़ शहर में सात फेरे लिए। उन्होंने एक लग्जरी होटल में शादी की। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई इसी होटल में 13 नवंबर को हुई थी। इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों के परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दोस्त भी शामिल हुए। 
 
राजकुमार राव और पत्रलेखा, जो एक दशक से अधिक समय से साथ हैं और फिल्म सिटीलाइट्स में सह-अभिनय कर चुके हैं। करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले गए।
अगला लेख
'सत्यमेव जयते 2' में दिव्या खोसला कुमार का होगा बहुत दमदार किरदार : मोनिशा आडवाणी