1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. The Kerala story pass the monday test at box office with distinction marks

The Kerala Story ने 'मंडे टेस्ट' किया पास, 10 करोड़ से ज्यादा रहा चौथे दिन का कलेक्शन

टैक्स फ्री और बैन के बीच The Kerala Story बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धमाल

द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
  • The Kerala Story ने मंडे टेस्ट को डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास किया
  • चौथे दिन के कलेक्शन पहले दिन के कलेक्शन से रहे ज्यादा
  • आज 50 करोड़ के आंकड़े को कर लेगी पार 
 
The Kerala Story को लेकर जहां विवाद थम नहीं रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है जो इस बात को दर्शाती है कि फिल्म को विवाद का भरपूर फायदा मिल रहा है। 
 
शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और मंडे टेस्ट को डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास किया। फिल्म ने चौथे दिन 10.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि पहले दिन के कलेक्शन से भी बेहतर है। 
 
द केरल स्टोरी के कलेक्शन इस प्रकार हैं: 
  • पहला दिन 8.03 करोड़ रुपये 
  • दूसरा दिन 11.22 करोड़ रुपये 
  • तीसरा दिन 16.40 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन 10.07 करोड़ रुपये 
चार दिनों का कुल कलेक्शन 45.72 करोड़ रुपये हो गया है और फिल्म पांचवें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और दूसरे वीकेंड तक सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएंगी। 
 
फिल्म को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके खिलाफ फिल्म के निर्माता कानूनी विकल्प पर विचार कर रहे हैं। 
 
फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्स्ट्रीम रिएक्शन है। जहां इसे खूब पसंद किया जा रहा है वहां इसे सख्त नापसंद करने वाले लोग भी है। बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल है। 
अगला लेख
The Kerala Story के क्रू मेंबर को धमकी: घर से अकेले बाहर मत निकलना