1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aaliya siddiqui apologized nawazuddin siddiqui writes letter to actor

आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगी माफी, सभी केस भी लेंगी वापस

Aaliya Siddiqui wrote a letter to Nawazuddin
aaliya siddiqui apologized : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के संग चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों बीते काफी समय से अलग रह रहे हैं। वहीं अब आलिया सिद्दीकी ने पत्र लिखकर खुद की गलतियों के लिए नवाज से माफी मांगी है। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर और उनकी फैमिली पर किए केस भी वापस लेने की घोषणा की है। 

 
आलिया सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, हैलो नवाज... नवाज ये लेटर आपके लिए है। मैंने कई जगह ये पढ़ा है कि लाइफ चलते रहने का नाम है। हमारे बीच जो हुआ पिछले कुछ महीनों में मैं उसे भुलाकर अपने ईश्वर पर आस्था रखकरर उनकी प्रेरणा से खुद की गलतियों पर माफी मांगते हुए और आपकी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़कर फ्यूचर को सही आकार देने की कोशिश करूंगी।
 
उन्होंने लिखा, अतीत में फंसकर रह जाना किसी भी चक्रव्यूह में फंस जाने से कम नहीं होता। इसलिए इस पास्ट को पीछे छोड़कर ऐसी गलतियों को फिर ना दोहराने के वादे के साथ हम बच्चों के फ्यूचर को एक गोल्डन लाइट से भरने की कसम लेते हैं। वह एक अच्छे पिता हैं, और भविष्य में अच्छे पिता के सभी कर्तव्य निभाते रहेंगे। 
 
आलिया ने ‍लिखा, उनकी लड़ाई बच्चों के लिए है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर उनकी चिंता खत्म हो गई है। उन्होंने नवाज के लिए लिखा की आशा है कि वह करियर को अभी और ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्हें कोई आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए और न ही उसकी उम्मीद रखती हैं। वे अच्छे पति-पत्नी नहीं बन सके। लेकिन उम्मीद है कि अच्छे माता-पिता बन सकेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पश्चिम बंगाल में बैन हुई 'द केरल स्टोरी, ममता बनर्जी बोलीं- फिल्म एक मनगढ़ंत कहानी...