रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor got trolled for the speech at king charles coronation concert
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 8 मई 2023 (13:08 IST)

किंग चार्ल्स कोरेनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

sonam kapoor file photo
Sonam Kapoor King Charles Coronation Concert Speech : ब्रिटेन में हाल ही में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इस ताजपोशी में दुनियाभर के सेलेब्स में शिकरत की। किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के एक दिन बाद विंडसर कैसल में कोरोनेशन कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें अमेरिकी सिंगर केटी पेरी, लायनल रिची के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स्पीच भी दी। 

 
इस इवेंट में सोनम कपूर स्पेशल गाउन पहनकर पहुंची थीं, जिसे भारत और ब्रिटेन के दो डिजायनरों ने मिलकर तैयार किया था। वह कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक ऑफ-शोल्डर फ्लोरल गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। सोनम ने अपने लुक को खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। 
 
इवेंट में सोनम ने एक स्पीच भी दी। लेकिन इस स्पीच की वजह से वह जमकर ट्रोल हो गई हैं। हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं। 
 
वीडियो में सोनम कहती दिख रही हैं, हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हमारे इतिहास से सीखते हुए, हमारी विविधता से धन्य, हमारे मूल्यों से संचालित और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है। यहां राष्ट्रमंडल भर से अविश्वसनीय आवाजों का स्वागत किया जा रहा है।
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का जमकर मजाक उड़ाया जारहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह शर्मनाक है। ऐसा लग रहा है जैसे वह 5वीं कक्षा की अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता दे रही हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है।'
 
सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। सोनम कपूर डायरेक्टर शोम मखीजा के निर्देशन में बनने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' से वापसी कर रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के लिए लिखा स्पेशल नोट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें