• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. laal salaam rajinikanths first look as moideen bhai out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 8 मई 2023 (11:04 IST)

'लाल सलाम' से सामने आया रजनीकांत का फर्स्ट लुक, मोइद्दीन भाई के किरदार में आएंगे नजर

First look of Rajinikanth from Laal Salaam
rajinikanth first look poster : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आने वाला हैं। इस फिल्म का अगला शेड्यूल जल्द ही मुंबई में शुरू होने वाला है। इससे पहले 'लाल सलाम' से रजनीकांत का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रजनीकांत मोइद्दीन भाई का किरदार निभाने वाले हैं। 

 
फर्स्ट लुक पोस्टर में रजनीकांत शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और उनके आखों पर चश्मा और सिर पर लाल रंग की टोपी लगा रखी है। पोस्टर के बैकग्राउंड में आगजनी होती नजर आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'मोइद्दीन भाई... स्वागत है। लाल सलाम कैप्शन नहीं दे सकती जब आपका दिल दौड़ रहा हो।'
 
इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या रजनीकांत 7 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रही हैं। 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बैंकरोल किया गया है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज  होगी। 
 
रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'लाल सलाम' के अलावा नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
पर्दे पर फिर दिखेंगी बनी और नैना की रोमांटिक केमिस्ट्री, बनेगा 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल!