1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thalapati vijay and ajith kumar fans clashed outside the theatres

थलपति‍ विजय और अजित कुमार की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, थिएटर्स के बाहर भिड़े फैंस | thalapati vijay and ajith kumar fans clashed outside the theatres

Thalapathy Vijay
साउथ इंडस्ट्री में जब भी कोई बड़े स्टार की फिल्म सिनेमाघर में लगती है तो यह उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। फैंस अपने चहेते सुपरस्टार के पोस्टर को दूध से नहलाते और उनकी आरती करते भी दिखते हैं। वहीं अब दो सुपरस्टार के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। 

 
साउथ के दो सुपरस्टार थलपति विजय और अजित कुमार की फिल्म एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में इन दोनों स्टार्स के फैंस आमने-सामने हो गए। सालों बाद ऐसा हुआ है जब दक्षिण में दो फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। एक थलपति विजय की फिल्म 'वरिसु' और दूसरी अजित कुमार की फिल्म 'थुनिवु'। 
 
दोनों फिल्मों को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। इसी उत्साह में दोनों के फैंस थिएटर के बाहर आपस में झगड़ पड़े। थलपति विजय के फैंस ने सिनेमाघर के बाहर ले‍गे अतिज कुमार की फिल्म के पोस्टर फाड दिए। वहीं अजित कुमार के फैंस ने भी थलपति विजय की फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग तक लगा दी। 
 
खबरों के अनुसार स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं तमिलनाडु सरकार ने दोनों की फिल्मों के सुबह 4 और 5 बजे के शो कैंसिल कर दिए। इससे पहले 2014 में, विजय और अजीत की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी! मैरिज सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर वायरल