1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawant gets married to beau adil durrani

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी! मैरिज सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर वायरल

rakhi sawant
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। राखी सावंत 'बिग बॉस 15' में अपने पति रितेश के साथ नजर आई थीं। लेकिन यह शो खत्म होते ही राखी ने ऐलान किया कि वह रितेश से अलग हो रही हैं। इसके बाद राखी अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुरानी के साथ स्पॉट होने लगीं। 

 
वहीं अब राखी सावंत ने आदिल दुरानी के साथ शादी रचा ली है। राखी और आदिल की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। राखी ने भी अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। 
 
तस्वीर में राखी और आदिल हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए पोज देते दिख रहे हैं। दोनों ने गले में वरमाला भी पहनी है। तस्वीर में राखी सावंत व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर चुनरी ओढ़ी है। वहीं आदिल ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिखाई दे रहे हैं।
 
हालांकि राखी और आदिल की तरफ से शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। राखी सावंत अपने बेबाक बयानों की वजह से छाई रहती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज, दिखी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधारा की लड़ाई