बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film gandhi godse ek yudh trailer out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 11 जनवरी 2023 (15:01 IST)

'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज, दिखी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधारा की लड़ाई

Movie Gandhi Godse Ek Yudh
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी 9 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी फिल्म 'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ऐलान किया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की दो विप‍रीत विचारधाराओं के बीच युद्ध को दिखाया जाएगा। 

 
अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आखिर क्यों गोडसे ने महात्मा गांधी को मारने की ठान ली थी। यह फिल्म इस आधार पर आधारित है कि अगर गांधी जी हत्याकांड में बच जाते और नाथूराम गोडसे के साथ चर्चा करते तो क्या होता। 
 
फिल्म में महात्मा गांधी का रोल गुजराती एक्टर दीपक अंतानी निभा रहे हैं। वहीं गोडसे की भूमिका चिन्मय मंडलेकर ने निभाई है। इस फिल्म से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 
 
यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान का संगीत है। संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी की मनीला संतोषी द्वारा निर्मित इस फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी! मैरिज सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर वायरल