1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taylor swift cat olivia benson declared 3rd richest pet world worth 800 crore rs

कई बॉलीवुड सुपरस्टार से ज्यादा है टेलर स्विफ्ट की बिल्ली की नेटवर्थ, जानकर हो जाएंगे हैरान

taylor swift cat
बॉलीवुड स्टार्स किसी प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। सेलेब्स की नेटवर्थ करोड़ों रुपए होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेनसन की नेटवर्थ कई बॉलीवुड सुपरस्टार से भी ज्यादा है। 

 
टेलर स्विफ्ट की बिल्ली दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ऑल अबाउट कैट्स डॉट कॉम ने इस बिल्ली को दुनिया का तीसरा सबसे अमीर पालतू जानवर घोषित किया है। ओलिविया, टेलर स्विफ्ट के साथ 2014 से है।
 
ओलिविया बेनसन की संपत्ति 97 मिलियन डॉलर यानि लगभग 800 करोड़ रुपए है। ओलिविया के पास खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट है। ओलिविया ने टेलर के साथ कॉमर्शियल काम भी किया है। वह कई म्यूजिक वीडियो और एड में नजर आ चुकी है। 
 
इतना ही नहीं टेलर स्विफ्ट की बिल्ली की अपनी मर्चेंडाइज लाइन भी है। ओलिविया सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। टेलर स्विफ्ट के पास ओलिविया के अलावा दो और बिल्लियां मेरेडिथ ग्रे और बेंजामिन बटन भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सुनील शेट्टी की सीएम योगी से गुजारिश, बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड हटवाने में मदद करें