1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ananya panday to make her ott debut with web series call me bae

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी अनन्या पांडे, करण जौहर की इस सीरीज में आएंगी नजर!

ananya panday
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे कम वक्त में ही इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना चुकी हैं। अब सिनेमाघरों के बाद अनन्या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। 

 
खबरों के अनुसार अनन्या फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही वेब सीरीज 'कॉल मी बे' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। 
 
बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में एक अरबपति फैशन आइकन का रोल अदा करने वाली हैं, जिसे एक बड़े घोटाले के बाद उसके परिवार ने खुद से बहुत दूर कर दिया है। इस वेब सीरीज में कई और मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स नजर आएंगे। 
 
'कॉल मी बे' वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि सीरीज को दर्शको के लिए बहुत जल्द रिलीज कर दिया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे रियल वॉरियर्स