मशहूर साउथ एक्टर-कॉमेडियन लक्ष्मी नारायण शेषु का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एक्टर का 60 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ
Photo Credit : Twitter
लक्ष्मी नारायण शेषु को तबीयत ठीक नहीं होने के चलते चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मार्च की दोपहर उनका निधन हो गया। शेषु के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
खबरों के अनुसार शेषु को 15 मार्च को हार्ट अटैक आया था। उनके दिल में तीन ब्लॉकेज पाए गए थे। पिछले 10 दिनों से अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था। शेषु के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए टीवी निदेशक राम बाला ने कहा कि यह मेरे परिवार में एक मौत की तरह है।
लक्ष्मीनारायण शेषु ने साल 2002 में धनुष की फिल्म 'थुल्लुवाधो इलमई' से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने तमिल में 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें टीवी कॉमेडी शो 'लोलू सभा' से जबरदस्त पहचान मिली थी।

