1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taapsee pannu secretly tied the knot with boyfriend mathias boe in udaipur

बॉयफ्रेंड माथियास बी संग तापसी पन्नू ने गुपचुप रचाई शादी!

तापसी और माथियास के शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए

Taapsee Pannu Wedding
Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते काफी समय से बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो संग रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं कि 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद तापसी और माथियास बो ने गुपचुप तरीके से उदयपुर में शादी रचा ली है। दोनों की शादि 23 मार्च को हुई है। 
 
खबरों के अनुसार तापसी और माथियास के शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी में अनुराग कश्यप, पावेल गुलाटी और कनिका ढिल्लों भी शामिल हुईं। 
 
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी और माथियास की शादी 23 मार्च को हुई। 20 मार्च से प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई थी। शादी उदयपुर में हुई और यह बेहद इंटीमेट अफेयर था। कपल अपनी शादी के दिन मीडिया का कोई अटेंशन नहीं चाहता था। वे दोनों बहुत ही प्राइवेट व रिजर्व लोगों के रूप में जाने जाते हैं और वे इसे ऐसे ही करना चाहते थे।
 
सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू की शादी के प्री-फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद तापसी जल्‍द ही इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों के लिए मुंबई में एक पार्टी देंगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मशहूर साउथ एक्टर-कॉमेडियन लक्ष्मी नारायण शेषु का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस