1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah new dayaben asit modi

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने जा रही नई दयाबेन की एंट्री, असित मोदी ने दिया जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के हर किरदार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं फैंस बीते काफी समय से दयाबेन की वापसी का भी इंतजार कर रहे हैं। शो में दिशा वकानी दयाबेन का किरदार निभाती थीं। 
 
मेकर्स लंबे समय से दिशा वकानी के शो में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। असित मोदी ने कई बार दिशा वकानी को वापस लाने की कोशिशें कीं, पर नाकामी ही मिली। कई बार शो में दिशा वकानी की जगह नई एक्ट्रेस को कास्ट करने की भी खबरें सामने आती रही है। 
 
Photo - Instagram
बीते दिनों असित मोदी ने खुद बताया था कि दिशा वकानी अब 'तारक मेहता' शो में कभी नहीं लौटेंगी। इसी बीच हाल ही में खबरें आई कि मेकर्स ने नई दयाबेन ढूंढ ली है और उनके शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। लेकिन अब असित मोदी ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। 
 
दैनिक भास्कर संग बात करते हुए असित मोदी ने कहा, हम ऑडिशन तो लगातार कर रहे हैं। लेकिन अब तक किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है। यह सच है कि हम जल्द से जल्द दयाबेन को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई पक्की बात नहीं है। 
 
किे‍सी एक्ट्रेस को फाइनल करने के सवाल पर असित मोदी ने कह कि नहीं, अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ये एक लंबा प्रोसेस है, हर नि हम नए लोगों को देखते हैं, लेकिन जब तक सभी चेहरा नहीं मिलेगा, हम जल्दबाजी नहीं करेंगे। 
 
बता दें कि दिशा वकानी साला 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। इसके बाद वह वापस शो में लौटी ही नहीं। दिशा का यूनिक स्टाइल फैंस को बहुत पसंद था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा