1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taapsee pannu tweet reply to kangana ranaut on b grade actresses

कंगना रनौट ने तापसी पन्नू को बताया बी-ग्रेड, एक्ट्रेस बोलीं- हमारा रिजल्ट भी आ गया

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के लोगों पर भी निशाना साधती हैं। हाल ही में कंगना रनौट ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर सीधा हमला बोला है।

 
एक इंटरव्यू में कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या और बॉलीवुड में खेमेबाजी को लेकर कई बड़े प्रोड्यूसर्स पर तीखा प्रहार किया था। इसी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेसेस बता दिया। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड ऐक्ट्रेसेस क्यों हैं?
कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिजम है और इससे यह बात साबित होती है।
 
अब तापसी पन्नू ने इस पर अपना रिएक्शन किया है। तापसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कंगना का नाम तो नहीं लिया लेकिन अपना जवाब लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'
 
ये पहली बार नहीं है जब कंगना और तापसी आमने-सामने आए हों। इससे पहले भी कंगना की बहन ने तापसी को कई बार निशाने पर लिया है। वहीं तापसी ने यह भी कहा था कि कंगना उनके साथ नेपोटिजम कार्ड नहीं खेल सकतीं क्योंकि वह यहां तक अपनी मेहतन से पहुंची हैं।
 
अगला लेख
नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगा अमेजन प्राइम वीडियो की 'बंदिश बैंडिट्स' का ट्रेलर