1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bandish bandits to release on naseeruddin shah bollywood

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगा अमेजन प्राइम वीडियो की 'बंदिश बैंडिट्स' का ट्रेलर

Naseeruddin Shah
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आगामी शो 'बंदिश बैंडिट्स' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस सीरीज का ट्रेलर सोमवार 20 जुलाई को दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

 
यह ट्रेलर लॉन्च इवेंट प्रशंसकों के लिए एक दोहरी ट्रीट होगी क्योंकि इस दिन अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्मदिन भी है जो इस लॉन्च इवेंट में भी उपस्थित होंगे।
 
दस भाग की सीरीज में रितिक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे उम्दा कलाकारों की टोली नज़र आएगी।
 
बंदिश बैंडिट्स में एक रोमांचक मूल साउंडट्रैक भी है, जो प्रसिद्ध म्यूजिकल तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है और इस सीरीज़ के साथ वे अपना डिजिटल डेब्यू चिन्हित कर रहें है।
 
अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित व रचित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, इस नई अमेजन ओरिजिनल सीरीज में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। 'बंदिश बैंडिट्स' 4 अगस्त, 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
अगला लेख
कोरोना से जंग लड़कर घर पहुंचीं श्रेनु पारिख, अब रहेंगी होम आइसोलेशन में