1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. case against two account holders threatening rhea chakraborty on instagram

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज करने वालों के खिलाफ कारवाई

Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में रिया ने सुशांत की याद में पोस्ट लिखी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है।

 
ट्रोल के नाम पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को जान से मारने और रेप की धमकी तक दे डाली। रिया ने कुछ समय पहले उस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कार्रवाई की मांग की थी। रिया की शिकायत के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
अब इस मामले में रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर पुलिस ने दो इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 
 
इस बारे में एक पुलिस अफसर ने बताया है- रिया चक्रवर्ती के कहने पर दो इंस्टाग्राम होल्डर्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आईपीसी की धारा 507, 509 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत ये शिकायत दर्ज की गई है।
 
बता दें, 16 जुलाई को रिहा चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मुझे कातिल कहा गया तो मैं चुप रही लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह कहने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो  मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा? क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का एहसास है? ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि किसी का भी इस तरह से उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।'
 
अगला लेख
महेश भट्ट बोले- मैं नहीं चाहता दुनिया मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद करे, यूजर्स ने किया ट्रोल