गलत सर्जरी की वजह से बिगड़ा कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा, पहचानना भी हुआ मुश्किल
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस स्वाति सतीश ने हाल ही में बेंगलुरु में रूट कैनाल थैरपी करवाई थी। इसके बाद उनके पूरे चेहरे पर सूजन आ गई। स्वाति की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस सूजन के कारण पहचान में ही नहीं आ रही हैं।
Photo - Twitter
स्वाति का पूरा चेहरा बिगड़ चुका है। इस वजह से उन्होंने अब घर से निकलना भी बंद कर दिया है। स्वाति ने डॉक्टर पर कथित रूप से आरोप लगाया है कि उसने उन्हें ट्रीटमेंट और दवाइयों के बारे में गलत और आधी-अधूरी जानकारी दी।
दावा किया जा रहा है कि ट्रीटमेंट के दौरान स्वाति को एनेस्थीसिया के बजाय सैलिसिलिक एसिड दे दिया गया। इस बारे में स्वाति सतीश को तब पता चला, जब वे इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल गईं थीं। अब स्वाति सतीश घर पर हैं।
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस चेतना राज की गलत प्लास्टिक सर्जरी के कारण मौत भी हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना राज फैट फ्री सर्जरी करवाने हॉस्पिटल गई थीं। सर्जरी के बाद चेतना राज की तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

