1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput suicide case actor viscera report now revealed

पोस्टमार्टम के बाद अब सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट

Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस सुशांत की आत्महत्या मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है।

 
इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। सुशांत की विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है। 
फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा को जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था और मंगलवार को यह रिपोर्ट सामने आई। ऐसे में ये साफ है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है।
 
सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। सुशांत सिंह की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पिछले हफ्ते आई थी, जिसमें बताया गया था कि सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी।
 
बता दें कि 14 जून को सुशांत ने मुंबई के ब्रांदा में स्थित अपने आवास पर फांसी लगातार कर जान दे दी थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि एक्टर की किसी के साथ कोई पेशेवर दुश्मनी तो नहीं थी जिसकी वजह से सुशांत सिंह राजपूत अवसादग्रस्त हुए।
अगला लेख
सेलिना जेटली ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द, बोलीं- अच्छे रोल्स ऑफर नहीं किए जा रहे थे